भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्र एवं निर्देशन नामावली कक्ष का करें अवलोकन-कलेक्टर

भू अर्जन व अतिक्रमण के मामलों का निराकरण किया जाए सुनिश्चित-कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक संपन्न

221
Above News

शहडोल-कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के समस्त सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर क्षेत्र का भ्रमण कर सभी मतदान केंद्रों तथा निर्देशन नामावली का अवलोकन करें तथा लाइट, पानी, रैंप व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2021-22 में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने भू अर्जन व अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका निराकरण कराया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में हो रहे ‘आपकी सरकार आपके साथ” शिविरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को दिए। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अंकुर योजना के अंतर्गत पौधरोपण कर वायुदूत ऐप में फोटो अपलोड करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने लोकायुक्त में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 300 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाइन में कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट ना रहे। बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि छात्रावास एवं विद्यालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखा जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित कुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री ए.बी. निगम, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी श्री प्रतीक खरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निर्देशक शर्मा, नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper