भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी हुये नियुक्त,ग्रामो मे किसानो का होगा सर्वे

335
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा …….

शहडोल ।किसान दिवस के शुभ अवसर पर शहडोल जिले मे भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी के द्वारा जिला किसान मोर्चा कार्यकारिणी के जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति के सदस्यगण  मंडल के मंडल अध्यक्षो की बैठक की गयी।

  आज दिनांक23/12/2021 किसान दिवस के शुभ अवसर पर परिचय मिलन  बैठक  जिला भाजपा कार्यालय शहडोल में रखा गया ।बैठक की शुरुआत भारत माता के चरणों में एवं भाजपा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में पुष्प अर्पण दीप प्रज्वन कर हुई। सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो ने भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार किसान मोर्चा प्रभारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी का पदाधिकारीयों ने स्वागत किया वही भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह को किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों द्वारा परिचय दिया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा की सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी पर आधारित ना होकर कार्यकर्ता भाव से स्वयं फील्ड पर उतर कर कार्य करें, संगठन का निर्देश हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है।चार मूल बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्य का अवलोकन किया एवं संगठन के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी को मंडलों के प्रभारी बनाये गए ।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ने कहा की ग्रामवार किसानों की सर्वे भाजपा किसान मोर्चा जिला शहडोल करेगा जिसमे मंडल के ग्रामो मे 5 किसानों के नाम पता, मोबाइल नं. जो अच्छी खेती करते हैं ।ग्राम में हो रही खेती की किस्में, कौन कौन सी खेती हो रही है अन्य खेती किसानों के नाम मोबाइल नम्बर लेना है ग्राम में खेती के लिए सिचाई  के क्या साधन है.किसान नहर या स्वयं के बोर से खेती कर रहा है ,अगर नहर है तो किसानों से मिल कर पता करे की नहर के पानी का उपयोग कर रहे है या नही ।हमे यह भी सर्वे करना है की सोसायटी जहां किसान कृषि ऋण लेते है।मैनेजर का नाम व मोबाइल नं.खरीदी केन्द्र का नाम जहां किसान अपना उत्पादन बेचते है।क्षेत्रीय पटवारी का नाम व मोबाइल नं.तथा किसानों की प्रमुख समस्याएं क्या है।

जैविक खेती हेतु इच्छुक कितने  किसान है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि कितने किसानों को नही मिलता और  हमे यह भी पता करना है हम सभी को इन सभी बातो को ध्यान मे रखते हुये एक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर के किसानो की मदत करना है सरकार की योजनाओ का लाभ सभी किसानो को दिलवाना है जिससे किसान भाई सरकार की योजना का लाभ पा सके । भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी द्वारा भाजपा प्रतिक पट्टी एवं माल्यार्पण कर नवनियुक्त पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त सभी पदाधिकारीयो को बधाई दी।बैठक मे मंच का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री रामनारायण मिश्रा द्वारा  किया गया तथा किसान   मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोती सिंह ने आभर व्यक्त किया।

बैठक मे रहे उपस्थित  

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारीशीतल पोद्दार, भाजपा महामंत्री संतोष लोहानी,भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ,भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी  रामनारायण मिश्रा जिला महामंत्री,पंकज सिंह जिला महामंत्री,ओमप्रकाश तोमर  जिला उपाध्यक्ष, शत्रुधन चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष ,अजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,मोती सिंह जिला उपाध्यक्ष, , मुरली केवट जिला मंत्री, रमाकांत तिवारी जिला मंत्री, रामनिवास  गौतम जिला मंत्री ,देवीदीन  अहिरवार जिला मंत्री ,रामचरण जायसवाल जिला  मंत्री,संजय जैन जिला कोषाध्यक्ष,रति केश गुप्ता  जिला कार्यालय मंत्री, ,नीरज शुक्ला जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अखिलेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी ।शिवानंद त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बाणसागर, आशीष शुक्ला मंडल अध्यक्ष पपौध , रमेश पटेल मंडल अध्यक्ष करकी,  उत्तम तिवारी मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर ,  बृजेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष गोहपारु,  रिषी वर्मा मंडल अध्यक्ष शहडोल , परमा यादव मंडल अध्यक्ष सिंहपुर ,  उमाशंकर सिंह मंडल अध्यक्ष सोहागपुर , राधेश्याम पटेल मंडल अध्यक्ष खैरहा, लवकेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष केसवाही , कुशल सिंह मंडल अध्यक्ष जैतपुर , राकेश विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष धनपुरी, सुरेन्द्र द्विवेदी मंडल अध्यक्ष सीधी।जय जवान ,जय किसान,जय विज्ञान।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper