रोजगार दिवस 12 जनवरी के आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

शहडोल-12 जनवरी 2022 को प्रदेश सभी जिलों में लोगो को स्वरोजगार एवं रोजगार दिलाने के लिए रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि 12 जनवरी को होने वाले रोजगार दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण कर लें और यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक लोगो को स्वरोजगार एवं रोजगार से जुड़ सकें। बैठक में कलेक्टर ने मत्स्य विभाग, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, नावार्ड, बैंक, जनजाति कल्याण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, श्रम विभाग एवं उद्योग विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि 12 जनवरी 2022 को होने वाले रोजगार दिवस को सफल बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किए है। रोजगार दिवस के दिन कार्यक्रम स्थल पर जानकारी के स्टॉल लगाए जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, उप संचालक कृषि श्री आर.पी. झारिया, प्राचार्य आईटीआई श्री एस.के. वर्मा, डीडीएम नाबार्ड श्री रवि जोहले, जीएम उद्योग श्री हरीश त्रिपाठी, सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह परिहार, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री व्हीव्हीएस चौहान, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अमित कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.