भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मनरेगा मज़दूरो को सालो से नही मिली मनरेगा मजदूरी ,मज़दूरों के शोषण का जिम्मेदार कौन….?

458
Above News

 जमुना मिश्रा की रिपोर्ट………

शहडोल। जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार या जिले के कोई भी जनपद पंचयात की बात की जाए तो अधिकतर ग्रामीण अंचलो के ग्राम पंचायतो में चल रहे कामो की मज़दूरों की मज़दूरी ना मिलने की बात की जाती हैं तो क्या मामा के राज में ऐसे ही मज़दूरो को मज़दूरी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा l

मज़दूरों के हो रहे शोषण का जिम्मेदार कौन आखिर जिले में बैठे मुखिया भी आँख में पट्टी बाधे हुए हैं मज़दूरों के द्वारा बताया गया हैं की एक -एक साल से मज़दूरी भुगतान नहीं हुआ हैं lपंचायतो में चलने वाले महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना में चलने वाले कामो की मज़दूरी पाने के लिए मज़दूरों को क्या सालो इंतज़ार के बाद मज़दूरी भुगतान किया जायगा हद तो तब हो गई जब जिले के  कलेक्टर जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत बदौड़ी में भ्रमण के दौरान कामों का जायजा लिया तो पता चला की 6माह से मज़दूरी भुगतान नहीं किया गया हैं l जिसमे कलेक्टर साहिबा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल निर्देश दिए की मज़दूरों का मज़दूरी समय सीमा से भुगतान मुहया कराय लेकिन अभी भी हालत वैसे हैं जैसे पहले थे lमज़दूरों ने जिले के मुखिया कलेक्टर से गुहार लगाई हैं की मज़दूरों का मज़दूरी भुगतान समय सीमा पर कराय l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper