सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे कार्यक्रम किया गया
शहडोल।शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुढ़ार मे दिनांक 03/01/2022 को सावित्री बाई फूले के जी के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डा. गंगा मिश्रा ने किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा.अनिल उपाध्याय ने सावित्री बाई फूले के आदर्शों पर चलने की छात्र/ छात्राओं को प्रेरणा दी डा. शिवमूरत प्रजापति द्वारा उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया तथा डा. दिनेश प्रसाद वर्मा के द्वारा राष्ट्रमाता आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका के रूप में उनके द्वारा समाज सुधार के क्षेत्र मे किये गये कार्यों को विस्तार में बताया, वही डा.राजेश अहिरवार के द्वारा उनके जीवन के संघर्षो पर विचार व्यक्त किये, वही डा.राधेश्याम नापित ने उनके आदर्शो का पालन करने के लिए छात्र छात्राओ प्रेरित किया और छात्र छात्राओं को अवगत कराया।बी एन उपाध्याय ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित किया, कार्यक्रम में डॉ. अनूप सेन,डॉ.मोनिका मन्हास, जयशंकर सिंह,दीपक पटेल, कमलेश प्रजापति, रितेश सिंह, टीकम सिंह नायक,मनीष मेहरा, रितेश जैन,माधुरी शर्मा, मुन्ना प्रजापति, की विशिष्ट उपस्थिति रही
कार्यक्रम का सफल संचालन डा. आई.के.बेक सर ने अपने सारगमित बातो से की इस अवसर पर छात्राओं एवं विभागीय जनो की उपस्थिति रही।



Subscribe to my channel
Comments are closed.