भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीओपी सहित अधिवक्ता , रोटरी क्लब के अध्यक्ष का हुआ सम्मान

233
Above News

धनपुरी नपा.ने किया विदाई व सम्मान समारोह का  आयोजन

अखिलेश कुमार शर्मा……..
शहडोल। नगर पालिका परिषद धनपुरी के सभागार में सेवानिवृत हुयें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बुढ़ार/धनपुरी भरत दुबे का विदाई सम्मान समारोह एव नवागत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राघवेन्द्र द्विवेद्वी,का आलोक राय अध्यक्ष अधिवक्ता संघ न्यायालय बुढ़ार एवं जयकांत मिश्रा (वरिष्ठ अधिवक्ता) नवागत अध्यक्ष रोटरी क्लब धनपुरी का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भरत दुबे पुलिस विभाग में अपने हसमुख व्यवहार एवं अच्छी कार्यशैली के लिये जाने जाते थे जो दिनांक-31 दिसम्बर 2021 को सेवानिवृत हुयें श्री दुबे अपने व्यवहार एवं कार्य कुशलता से धनपुरी एवं बुढ़ार एवं आस पास के क्षेत्रो में बेहद लोकप्रिय रहे है जिनके सेवानिवृत होने पर स्वागत सम्मान का सिलसिला 31 दिसम्बर सें लगातार चल रहा है।

इसी कड़ी में आज नगर पालिका धनपुरी में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदाई समारोह के साथ साथ नवागत एसडीओपी राघवेन्द्र द्विवेद्वी का स्वागत सम्मान भी किया गया साथ ही न्यायालय बुढ़ार में नवर्निवाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आलोक राय का भी स्वागत सम्मान तथा जयकांत मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता नवागत अध्यक्ष रोटरी क्लब धनुपरी का स्वागत सम्मान समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ साल श्रीफल के द्वारा सभी अतिथियो का सम्मान किया गया। विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में अखिलेश तिवारी, डी0एस0पी0 यातायात, मीनाक्षी बंजारे तहसीलदार बुढ़ार, साक्षी गौतम नायब तहसीलदार बुढार ,बुढ़ार जेल के जेलर कुशवाहा जी,रत्नाम्बर शुक्ला थाना प्रभारी शहडोल, राजेश चन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी बुढ़ार, संजय जायसवाल थाना प्रभारी धनुपरी, समीर खान थाना प्रभारी अमलाई, सुदीप सोनी थाना प्रभारी जैतपुर, रविन्दर कौर छावड़ा,विनीता जाससवाल,पूर्व अध्यक्ष न.पा.धनपुरी, हेमंत सोनी मंडल अध्यक्ष भाजपा धनपुरी,मोहन सोनी सांसद प्रतिनिधि धनपुरी,सनत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार,विनोद शर्मा हिन्दु जनजागण समिति धनपुरी, अरूणजायसवाल, ब्रान्ड एम्बेसडर,डॉ विजय सिंह,लवकुश तिवारी, बृजेश शुक्ला,जगदीश सेन, शाखा प्रबंधक एसबीआई धनपुरी, हनुमान खण्डेलवाल,बलमीत सिंह खनूजा,सुजीत सिंह चंदेल,इबरार खान,अरविन्द सिंह, अनिल यादव,कमलेश शर्मा इंटक अध्यक्ष, बीपी तिवारी,धीरू सिंह परिहार, सरिता शर्मा, सचिन दाहिया,मनोज जैन,श्रीकांत शर्मा गीतानुरागी कटकोना धाम,बड़ा लल्लू समाजसेवी, मनोज अग्निहोत्री, जीवेश मिश्रा, गोपाल प्रजापति,दीपक राय अजय शर्मा, पुरूषोत्तम गुप्ता , मोहम्मद आजाद, अनिल तिवारी, सदन कपूर,रोहित गुप्ता, पत्रकार एवं प्रिन्ट मीडिया से मोहन नामदेव, कैलाश लालवानी, चन्द्रेश मिश्रा, संतोष जायसवाल,सीपी जायसवाल एवं नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहें। जेलर बुढ़ार एवं मनोज जैन टेन्ट व्यवसायी, टोल प्लाजा संचालक टीम द्वारा सेवानिवृत एसडीओपी का मोमेन्टो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी एवं दीपक राय पूर्व पार्षद नगर पालिका धनपुरी द्वारा किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper