भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बच्चो के भविष्य से खेल रहा बँधवा टोला का शिक्षक

260
Above News

 अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल । जहां गुरु का दर्जा भगवान से पहले माना जाता है जहां एक गुरु चाहे तो अपने शिष्य का भविष्य बना दे या विगाड दे ये एक गुरु ही निश्चित करता है एैसा माना जाता है गुरु अपने शिष्या का भविष्य उज्वल बनाने का प्रयास करता पर कुछ कथित लोग अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने से नही चूकते और बच्चो के भविष्य से खिलवाड करते दिख रहे है तो वही जिले मे बैठे अधिकारी विद्यालयो का रंगरोहन करवा कर अपनी पिठ थप-थपा रहे हैआखिर  इस आदिवासी जिले मे आदिवासी बच्चो के भविष्य से हो रहे खिलवाण का जिम्मेदार कौन ।
समय पर नही आते शिक्षक ,स्कुल खोल कर झाडु लगाते बच्चे
बुढार विकासखंड अंतरगत ग्राम भठिया के पास बँधवा टोला प्रा.विद्यालय मे शिक्षक की लापरवाही के कारण बच्चो का भविष्य अंधकार की ओर जाता दिख रहा है बच्चे खुद विद्यालय खोल कर झाडु लगाते है शिक्षक महोदय आराम से 11-12 बजे तक पहुचते है जबकी शिक्षा विभाग ने विद्यालय खोलने वा बंद करने का समय निर्धारीत किया है सुबह 10 से 4.30 पर  बंधवा टोला विद्यालय देख कर नही लगता की यह विभाग के आदेशो का पालन होता होगा  यहां शिक्षक की लापरवाही देख माना जा सकता है की विभाग के नियमो की धज्जियां उडाई जारही है ।
 सवालो के खेरे मे मानिटरींग करने वाले अधिकारी  
देखा जाय तो बुढार विकासखंड मे संकुल प्रभारी से लेकर सीऐसी,बीऐसी,बीआरसी,बीईओ सभी क्षेत मे संचालित विद्यालयो की जांच करने भ्रमण करते रहते है पर अधिकारीयो की जांच सवाले के खेरे मे है बुढार से भठिया मुख्य मार्ग पर बना विद्यालय इन सभी अधिकारीयो की निशक्रियता प्रदर्शीत करता है जो की जांच का विषय है पर सवाल यह है जांच करेगा कौन क्या बँधवा टोला शिक्षक पर कोई कार्यवाही होगी या फिर आल इज वेल की तर्ज पर चलेंगे अधिकारी और बच्चो के भविष्य से यूं ही खेलता रहेगा बँधवाटोला का शिक्षक ।

इनका कहना है

सभी विद्यालय समय पर खुलते और बंद होते है आपने बताया है मै जांच करवाता हूं कार्यवाही की जाएगी। डी.के.निगम विकास खंड शिक्षाअधिकारी बुढार

इस संबंध पर बुढार बीआरसी साहब से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नही होपाया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper