जिला प्रशासन ने भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर 1 करोड़ रूपए की भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त

शहडोल-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज जनपद पंचायत बुढार के धनपुरी में भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पप्पू टोपी खसरा नंबर 1954/1 रकवा 60X120 स्क्वायर फीट जिसकी लागत लगभग 75 लाख एवं राजू उर्फ लंगड़ा पिता मोहम्मद शमीम खसरा 78 एवं 80 जिसकी लागत 25 लाख रुपए की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया ।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित काफी संख्या में पुलिस बल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.