भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रशासन, आम नागरिक तथा पुरातत्व प्रेमी सब मिलकर लखवरिया का करें विकास- कमिश्नर
कमिश्नर ने लखवरिया मंदिर परिसर में लगाई चौपाल

217
Above News

शहडोल-कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज शाम शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान वहां पर स्थित राम मंदिर के परिसर में चौपाल लगाकर लखवरिया धाम के विकास एवं जीर्णाेधार सहित अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के संबंध में ग्रामीणजनांे से उनकी राह एवं विचार पूछे। ग्रामीणों ने बताया कि लखवरिया धाम मंे ट्रस्ट की व्यवस्थाएं सुदृढ़ नही है, मंदिर परिसर की लगभग 100 एकड़ की भूमि के कुछ अंश में लगभग 20-25 लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, मंदिर में ट्रस्ट की ओर से प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्थाएं संचालित नही है इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की एवं पुरासम्पदाओं को संरक्षित किये जाने की नितांत आवश्यकता है।
कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने लोंगों की राह सुनने के बाद कहा कि गांव के लोग अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुरूप यथासंभव सहयोग देकर मंदिर की व्यवस्थाआंे को सुदृढ बनाने का प्रयास करें जिससे यहां पर लोंगों की आवाजाही बढे़गी। इसी प्रकार सब मिलकर धार्मिक आयोजन इत्यादि कराते रहंे जिससे आमदनी बढेगी और पर्यटकों की वृद्वि होने से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर बढेगें। उन्होंने कहा कि इस हेतु प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास एवं वहां पर सुव्यवस्थाओं से नाम बढता है और यह सब स्थानीय निवासियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं बढाने एवं इस ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल को विकसित करने की जिम्मेदारी गांव के लोंगो, ट्रस्ट के सदस्यों की भी है इन जिम्मेदारियों का निर्वहन सभी मिलकर करें और विकास में सहभागी बनें। कमिश्नर ने मंदिर के पुजारी को विष्णूमंत्र सुनाकर उन्हें और अधिक पूजा पर शुद्धता का ध्यान देने का सुझाव दिया। इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, समाजसेवी सहित अन्य समाजसेवी, ग्रामीणजन उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper