भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-शासकीय कर्मियों को समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन सेसंबंधित पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी!

283
Above News


कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में आज रबी विपणन वर्ष 2022-2023 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया एवं पंजीयन केंद्रों के निर्धारण हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष शुक्ला द्वारा पंजीयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं पूर्व के नियमों में हुए परिवर्तनों एवं प्रकिया से अवगत कराया गया। जिला खाद्य नियंत्रक द्वारा भी किसानों के पंजीयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए एवं सभी समिति प्रबंधक एवं आपरेटर्स को निर्देश दिए गए की किसानों के सारे दस्तावेज सावधानी पूर्वक जांच उपरांत ही पंजीयन करें। अंत में पंजीयन केंद्रों के प्रबंधकों एवं आपरेटर्स के प्रश्नों का निराकरण किया गया। खाद्य नियंत्रक द्वारा बताया गया की शीघ्र ही समस्त पंजीयन केन्द्रों की स्थापना व निर्धारण का कार्य खाद्य विभाग द्वारा पूर्ण किया जावेगा, ताकि 5 फरवरी से पंजीयन केंद्रों द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ की जा सके। ज्ञात हो की इस वर्ष पंजीयन की प्रक्रिया जिले द्वारा स्थापित पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त एम .पी.ऑनलाइन कियोस्क केंद्र, सी.एस.सी. केंद्र, निजी साइबर कैफ़े व स्वयं के मोबाइल से भी की जा सकेगी। लेकिन सिकमी व वन पट्टाधारी का पंजीयन सिर्फ जिले द्वारा स्थापित सहकारी समिति केन्द्रों से ही होगा।
इस मौके पर जिला खाद्य नियंत्रक, उपायुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कार्यालय एवं उपार्जन समितियों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper