भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रशासन को रख जेब मे दबंग शिक्षक बना भूमाफिया

247
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)
शहडोल । जिले मे जहां मफियाओं के खिलाफ अभियान चला कर प्रशासन ताबडतोड कार्यवाही कर रही है जिसे देख माफियाओं मे हडकंप मचा है वही जिले मे कुछ एैसे छुटभईये दबंग अपने दबंगयी से बाज नही आरहे है प्रशासन को जेब मे रख गरीबो को दबंगयी दिखा लुट रहे है एक एैसा मामला प्रकाश मे आया है शहडोल जिले के बुठार थाना अंतरगत जहां एक शिक्षक की दबंगयी सामने आई दबंग शिक्षक रामनिवास शर्मा महिला को जमीन मे गडवाने की दे रहा धमकी । अब देखना है कि क्या दबंंग शिक्षक पर प्रशासन कार्यवाही कर ता हैै या नही ….?
महिला ने अपने शिकायत पत्र मे लिखा 
दबंग व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी से ग्राम बिरूहली प.ह. बिरूहली की आराजी खसरा क्रमांक 795/3,795/2 एवं 792/2कुल रकबा 0.91डिसमिल,आराजी के विकय का अनुबंध 5,00000/-(पाँच लाख रूपय) में,दिनांक 11.08.2020 को निष्पादित कराया था।उक्त अनुबंधित राशि के पेटे 3,00000/-(तीन लाख
रूपये) यूनियन बैक बुढार के चेक कमांक 030772 के माध्यम से प्राप्त कर लिये थे,शेष 2,00000/-(दो लाख रूपये )भी एक सप्ताह पश्चात चेक क्रमांक 030774 यूनियन बैक बुढार के माध्यम से प्राप्त कर लिये थे। व्यक्तियो द्वारा अनुबंधित आराजी का सम्पूर्णप्रतिफल प्राप्त करने के पश्चात अनुबंधित आराजी 0.91डिसमिल मे से केवल 0.62डिसमिल आराजी का ही विक्रय पंजीयन कराये शेष 0. 29डिसमिल का पंजीयन कराने में आना कानी कर रहे है।

दोबारा आओगे तो जमीन मे गडवा दूंगा

 प्रार्थी महिला है,बार बार आना जाना नही कर सकती है अपने पुत्र जय प्रकाश के साथ दिनांक 20.08.2021 को रामनिवास शर्मा (शिक्षक)से शेष अनुबंधित आराजी 0.29डिसमिल के विकय पंजीयन के लिए कही तो रामनिवास शर्मा प्रार्थी महिला को गाली गलौच करते हुए खेती करने से मना करने लगे और हटा दिये और बोले जो करना हो कर लो जमीन नही दूंगा, और अब दोबारा आओगे तो जमीन मे गडवा दूंगा कही पता नही चलेगा, रामिनवास शर्मा प्रार्थी महिला के पति से एक कागज पर दस्तखत ले लिये, दस्तखत लेने के लिए गांव के 5-6 लोगो को लेकर जिसमें बबलू यादव,राजेश,मनोज,पप्पू सिह,गुडडू, आदि को लेकर आये थे, मेरे पति पढे लिखे नही है केवल दस्तखत करना जानते है,कागज मे क्या लिखे थे,इसके बारे मे मेरे पति नही जानते और कहते है कि,हम पैसा लौटा दिये है,अब जमीन नही देगें।

महिला ने कप्तान से लगाई गुहार

प्रार्थी महिला ने शेष अनुबंधित आराजी 0.29 डिसमिल का पंजीयन नही कराने व गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने व राशि हडप कर जाने के कारण दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper