जैतपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
जमुना मिश्रा (6260843976)
पास से 2 किलो से ज्यादा गांजा मिला, भेजा जेल
शहडोल /जैतपुर।पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत जैतपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। जैतपुर पुलिस ने 2 युवकों को गांजा सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कृष्णा तिवारी से 1 किलो 100 ग्राम एवं वीरभान सिंह कंवर के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा मिला है। दोनों ही आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम बहगढ़ के रहने वाले हैं, जो गांजा बेचने के फिराक में थे। बता दें कि, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कारोबारियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।
इसी क्रम में जैतपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुदीप सोनी, बलराम सिंह, अर्चना धुर्वे, जीवन सिंह, अशोक वर्मा, संतोष सिंह परिहार, बंसल एवं नरेंद्र सिंह की भूमिका रही है।



Subscribe to my channel
Comments are closed.