जैतहरी नगर परिषद मे धडल्ले से चल रहा भ्रष्टाचार,आरटीआई लगाने पर आवेदक को मिली धमकी
शहडोल/अनूपपुर।जैतहरी नगर परिषद लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में सुर्खियां बटोरता रहा है जैतहरी में भृष्टाचार की जड़ें किस कदर अपना पैर पसार चुकी है और यहां के जिम्मेदार चाहे नगरपालिका अध्यक्ष,मुख्य कार्यपालन अधिकारी हो या यहां काम करने वाले ठेकेदार सभी मिल कर सरकार के पैसों की होली खेल रहे है जिसको लेकर समाचार पत्रों पोर्टल और चैनलों के माध्यम से जिला प्रशासन और नगर पालिका अध्यक्ष व मुख्य कार्यपालन अधिकारीयो का आंख खोलने का काम किया गया है जिसे पत्रकारों ने अपने खबरों में नगर परिषद जैतहरी में भ्रष्टाचार की कहानी लिख डाली है। जिसे लेकर आरटीआई कार्यकरता अरविंद शुक्ला द्वारा चाही गई जानकारी पदस्थापना , बिल भुगतान जैसे निम्न जानकारियां थी जिसे व्यक्तिगत जानकारी बता कर आवेदक को गुमराह कर दिया है जिसे लिखित भी दे दिए हैं कि यह व्यक्तिगत जानकारी है इसे आम नागरिक को नहीं दिया जा सकता है वही आरटीआई कार्यकरता अरविंद शुक्ला ने बताया की नगर पालिका अध्यक्ष पति विजय शुक्ला के द्वारा आवेदक करता को धमकियों की बौछार लगा दी है वही आवेदक नगर परिषद पर जानकारी तो क्या बदले में धमकी मिल रही हैं अध्यक्ष पति के द्वारा यह भी बोला गया कि मैं शेरों से लड़ता हूं और लडूंगा तुम को जो करना होगा कर लेना मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता बाकी तुम तो मेरे लिए एक छोटे मोटे आदमी हो तुम जैसों को तो मैं जेब में रखता हूं और जिसे जो करना होगा वह कर लेगा मुझे किसी बात की किसी का टेंशन नहीं है मैं तो यूं ही नोट छपते रहूंगा तुम पूछ लेना जैतहरी में अनिल गुप्ता जैसे कैलाश मरावी अजय मिश्रा जैसे शेरों से लड़ता हूं मौका पाता हूं तो भांज भी देता हूं और अगले को पता भी चल जाता है कि कौन भांज दिया तुम्हारी हैसियत नहीं है कि तुम मुझसे लड़ पाओगे।आवेदन करता फर्स्ट अपील डालने के लिए बाध्य हैं। आवेदन करता समाचार पत्र का संवाददाता है जो स्वतंत्र पत्रकारिता करने के लिए बाध्य है। जबकी आवेदन करता जानकारी लेने का मूल उद्देश्य भ्रष्टाचार को उजागर करना था अब देखना यह होगा कि क्या प्रथम अपील अधिकारी आवेदन करता को जानकारी देगे या गुमराह करेगे जानकारी का इंतजार रहेगा।



Subscribe to my channel
Comments are closed.