भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
विवाह आयोजनों में अधिकतम 250 लोगों की सीमा समाप्त

219
Above News

शहडोल- आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयेाजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला आपदा प्रबंधन के सदस्यों को मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान की स्थिति मंे सुधार देखते हुए विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों को मिलाकर अधिकतम 250 लोंगों की उपस्थिति की सीमा समाप्त कर दी गई है। विवाह आयेाजन के दौरान मास्क का उपयोग,सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। बैठक में शेष कांडिकाएं पूर्व की भॉति यथावत लागू रहेगी।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि शासन के उपरोक्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए साथ ही सांस्कृतिक,धार्मिक,सामाजिक आयोजनों एवं प्रदर्शनी आदि में कोविड अनुकूल व्यवहार का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। किसी कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व प्रशासन एवं पुलिस विभाग की अनुमति अनिवार्य होगी। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य द्वारा यह बात संज्ञान मंे लाई गई कि जिले के प्राइवेट स्कूलों में शासन के दिशा-निर्देश छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ-साथ ऑनलाइन क्लास आयोजित करने का उल्लंघन हो रहा है इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री व्हीडी पाठक को निर्देशित किया कि प्राचार्याें की समिति बनाकर जांच कराएं और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही स्कूलों में 15 से 17 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 वैक्सीनेशन भी शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति से सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि जिले में अभी 312 मरीज होम आइसोलेशन में है और टेली मेडीसीन के माध्यम से उनका उपचार किया जा रहा है तथा उनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा रही है।


बैठक में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, डीन मेडिकल कॉलेज शहडोल डॉ. मिलिंद शिरालकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, डीएचओ वन डॉ0 केएल अहिरवार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे, नोड़ल अधिकारी शहरी डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री राजेश्वर उदानिया, श्री चंद्रेश द्विवेदी, श्री प्रकाश जगवानी, श्री अनिल द्विवेदी, श्री लक्ष्मण गुप्ता, श्री सुर्यकांत मिश्रा, श्री अभय मिश्रा, श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper