भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोई भी पात्र बच्चा वैक्सीनेशन से न रहें वंचित-श्री अर्पित वर्मा
घर-घर सर्वें कर कराएं वैक्सीनेशन- प्रभारी कलेक्टर

224
Above News

शहडोल-15 से 17 वर्ष तक के आयु वर्ग का एक भी बच्चा केाविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित न रहें इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय टीम घर-घर सर्वें कर टीकाकरण से वंचित बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं क्यांेकि वैक्सीनेशन की बच्चों को कोविड कोरोना महामारी से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान कर सकता है। उक्त निर्देश अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने शुक्रवार केा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिले में 15 से 17 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिए। प्रभारी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के अधिकारी हर स्तर पर 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए, किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर ने जिला जन अभियान के समन्वयक को निर्देशित किया जन अभियान के परिषद के सभी सदस्य कोरोना वालेंटियर के रूप में कार्य करते हुए 15 से 17 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन कराने में अपने सक्रिय सहभगिता निभाएं। प्रभारी कलेक्टर ने डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी को निर्देशित किया कि सभी बच्चें जो गांव से बाहर गए है या पलायन कर चुके है उनकी जानकारी भी कलेक्टर कार्यालय में भेजवाएं तथा इनके अभिभावकों से सम्पर्क कर वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि 391 ग्राम पंचायतों के जो बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है उसकी सर्टिफिकेट मंगाकर सत्यापित करें तथा उनको दूसरा डोज कब लगेगा इसकी जानकारी भी प्रदान करें। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जिला, ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय टीम समन्वय सहभागिता एवं सहयोग के साथ कार्य करें तभी हम कोरोना महामारी से जीत पाएगें। बैठक जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper