भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोटवार सज्जाक खान कर रहा शासकीय भूमि में कब्जा विरोध कर ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

291
Above News

शहडोल:- जिले के ग्राम हरदी के कोटवार सज्जाक खान के द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा किया हुआ है जिसकी शिकायत ग्राम वासीयों ने जिला कलेक्टर को लिखित रुप में दी है ओर मांग की है की हम प्रार्थीगण ग्राम-हरदी 32 ग्राम पंचायत हरदी थाना-सिंहपुर तहसील-सोहागपुर जिला-शहडोल म0प्र0, के निवासी हैं। तथा आराजी खसरा नं0-635/1 रकवा 1.975 हे0, जो कि ग्राम-हरदी 32 में तहसील-सोहागपुर जिला-शहडोल म0प्र0, के अन्तर्गत स्थित है। उक्त आराजी के संपूर्ण रकवे को जे.सी.बी. चलवाकर एवं ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा कर लिया है, और कब्जा करके मकान/ दुकान बना लिया हैं। ग्रामवासियों के मना करने पर उन्हें अपने पहुंच बताता है, कि मैं तहसीलदार, एस.डी.एम., कलेक्टर महोदय शहडोल के साथ रहता हूँ, मेरे से ज्यादा करना भी नहीं, नहीं तो सबको नोटिस भेजवाकर तुम्हारे पट्टे की आराजी को भी खारिज करा दूंगा। उक्त कोटवार-सज्जाक खॉन के द्वारा जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, वह म0प्र0 शासन की है। तथा मावेशियों के लिए चारागाह हेतु सुरक्षित हैं। सज्जाक खॉन उक्त वर्णित भूमि के अतिरिक्त इसके पूर्व ग्राम पंचायत हरदी 32 के पिपरिया ग्राम की शासकीय भूमि
पर भी कई एकड़ भूमि पर कब्जा मकान बनाकर कृषि कार्य कर रहा हैं। जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सज्जाक खॉन तहसील सोहागपुर में पटवारी हल्का हरदी में कोटवार के पद पर कार्यरत है, और कोटवार के पद पर कार्यरत रहते कई शासकीय भूमियों पर कब्जा कर नाजायज फयादा उठाकर ग्रामवासियों के निस्तार की भूमि को हडपना चाहता हैं। जिस पर अंकुश लगाकर उसे कोटवार पद से हटाया जाना चाहिए ओर सज्जाक खान के विरूद्ध हरदी 32 में ग्राम सभा लगाकर ग्राम सभा में ही पूरे ग्रामवासी
घोर विरोध किये इसके बाद भी उक्त व्यक्ति उम्त कृत्य करने से बाज नहीं आया हैं तथा ग्राम पंचायत हरदी 32 के सरपंच/ प्रधान भी उसके कार्य से दुखी होकर अपना इस शिकायत आवेदन-पत्र में मोहर लगाकर कार्यवाही कराने की मांग की
हैं। अस्तु श्रीमान् जी के समक्ष शिकायत आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर विनय है कि उक्त सज्जाक खॉन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर शासकीय/मावेशियों के लिए सुरक्षित चारागाह भूमि से उसका कब्जा हटवाया जाकर ग्रामवासियों को न्याय दिलाये जाने की कृपा की जायें। आवेदन-पत्र में समत ग्रामवासी अपने-अपने हस्ताक्षर कार्यवाही कराने हेतु दे रहे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper