भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

244
Above News

शहडोल- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र ने शुक्रवार को शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत रेउसा, पोंड़ीकला, हिडवाह एवं पथरहटा का भ्रमण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विभिन्न ग्रामों के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगतिरत आवासों की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु हितग्राहियों से चर्चा की। विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक व उपयंत्री को निर्देशित किया कि योजना के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त आवासों का निर्माण कराया जाए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्धारित स्तर तक बना लिए गए आवासों का जियो टैग कर आगामी किस्त तथा मजदूरी की राशि दिलाने हेतु बिना विलंब किए पोर्टल पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीणों से अन्य योजनाओं के संबंध में भी चर्चा किया। भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री पी. सातपुते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्री हरीश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper