खुशियों की दास्ताँ-
कृषि के आधुनिक तकनीकों ने कृषक सत्यनारायण को बनाया आत्मनिर्भर

शहडोल-किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की विभागीय योजनांतर्गत शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बोकरा बोकरी निवासी श्री सत्यनारायण काछी पिता श्री मालू काछी ने अपने 1 हेक्टेयर में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खरीफ के अतिरिक्त रबी एवं ग्रीष्मकालीन फसलें गेहूं, चना एवं सब्जियों की खेती कर रहे है, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय का लाभ प्राप्त हो रहा है। कृषक श्री काछी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए उन्होंने कृषि कार्य के साथ-साथ बलराम तालाब में मछली पालन का कार्य भी प्रारम्भ किया है। जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 30-35 हजार रुपये की आय हो रही है। इस प्रकार राज्य शासन द्वारा विभागीय योजनाओं के लाभ देने की मंशा तो सार्थक हो ही रही है साथ ही कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आर्थिक स्वावलम्बी बनाने की दिशा में भी सार्थक कार्य हो रहे हैं। कृषि विभाग की योजना का लाभ लेकर कृषक श्री सत्यनारायण काछी ने विभागीय प्रदर्शन के साथ-साथ प्रशिक्षणों के माध्यम से नई तकनीकों को अपनाकर अपने खेती को नया स्वरूप दिया गया है तथा श्री काशी को उद्यानिकी के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए जिला स्तरीय कृषक पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.