घर-घर राशन प्रदाय योजना के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शहडोल-प्रदेश में घर-घर राशन प्रदाय योजना के तहत संचालित वाहनों को अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, विधायक जयसिंह नगर श्री जय सिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.