कंचनपुर में जिला स्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

शहडोल-संत रविदास जी ने अपना पूरा जीवन धार्मिक प्रवृत्ति से सद्मार्ग में लगाकर जीया वें समाज के प्रेरक समाज सुधारक तथा अपने कार्याें को लगन से करते हुए कर्तव्य निर्वहन में ईमानदारी का भी पालन किया। उन्होंने अपने अंतःकरण को परोपकार में लगाकर अंतरात्मा से अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए अपने कर्म में लगें रहें। उनसे हम सब को प्रेरणा लेकर उनके मार्गाें में चलना चाहिए जिससे समाज में समरसता, भाईचारा एवं प्रेम का संचार हो तथा हमारा जिला, प्रदेश व देश एकजुट होकर विकास में अग्रसर हो सकें। उक्त विचार मध्यप्रदेश महिला विकास वित्त निगम श्रीमती अमिता चपरा ने आज जिले से लगे हुए ग्राम कंचनपुर में आयोजित संत रविदास जयंती के कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने स्वरोजगार एवं जन कल्याण की अनेंको योजनाओं को लागू कर समाज से वंचित पिछडे़ एवं गरीबों के उत्थान हेतु जो कार्य कर रही है वह तारीफ के योग है हमारी सरकार सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी एवं जनहितैषी कार्याें की पक्षदर है, मुख्यमंत्री द्वारा आज विभिन्न योजनाओं को संचालित करने की जो घोषणा की गई है, उससे समाज के पिछडे एवं गरीबों का उत्थान होगा तथा वे उन्नति के मार्ग में अग्रसर होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि संत रविदास जी समाज के प्रणेता, समाज सुधारक, दृढ़ निश्चियी एवं कर्मयोगी थें वे समाज को एक सुत्र मंे बॉधने के साथ सबकों विकास एवं उन्नत मार्ग पर चलने हेतु अपना संदेश देते रहते थें। हम सब की जिम्मेदारी यह है कि संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर इसे आगे बढाएं। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हम सब मिलकर कार्य करें और समाज के वंचित लोंगों को मुख्य धारा से जोडे। उन्होंने कहा कि संतो एवं धर्म गुरूओं ने समाज को प्रेरणा देने एवं उनके जनहितैषी कार्याें को आगे बढाने के अनेकों काम किये है। संतो के मार्गों का हम सबको अनुशरण करना चाहिए। विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि महापुरूषों के ज्ञान भावी पीढ़ी लेकर उनका अनुशरण करें, संत रविदास जी ने समाज में आध्यात्मिक ज्ञान, समरसता, भाईचारा को मजबूती देकर एकता के सूत्र में बंधाने का कार्य किया है। उन्होंने अपने पारंपरिक कार्याें केा लगन से करते हुए सद्मार्ग पर चलने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस मौके पर समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के ज्ञान को आत्मसात कर उनको जीवन्त बनाए रखना हम सभी भावी पीढ़ियों का परम कर्तव्य है हमारे देश में अनेकांे संतों ने समाज सुधार आपसी भाईचारा कर्तव्य परायणता एवं धार्मिक आस्थाओं को बनाये रखने का कार्य किया है। संत हमारे समाज सुधारक भी रहें है।

जिला स्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रम के प्रारंभ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समक्ष में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संत रविदास जी की 645वीं जयंती के अवसर पर उनकी भजनों का गायन-गीतानुरागी, श्रीकांत शर्मा एवं उनकी पार्टी ने किया। तत्पश्चात् प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन एवं कार्यक्रमों को उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लांेगो ने देखा एवं सुना।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र सिंह, समन्वयक सर्व शिक्षा डॉ. मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री रणजीत सिंह धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री रॉबिन जैन, श्री दौलत मनवानी, श्री शीतल पोद्दार, श्री रविकांत त्रिपाठी, श्री संतोष लोहानी, श्री भरत चौधरी, श्री अमरनाथ चौधरी, श्री चंद्रमोहन चौधरी सहित संत रविदास के अनुयायी एवं काफी संख्या में ग्रामीणजन तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.