भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय सेवकों के ई-प्रोफाइल,नॉमिनी सहित आदि डिटेल अद्यतन करने के संबंध में दिशा-निर्देश

275
Above News

शहडोल-वरिष्ठ कोषालय अधिकारी शहडोल ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि कार्यालयान्तर्गत शासकीय सेवकों के सम्पूर्ण डाटाबेस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अद्यतन न होने कारण समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का स्व-तत्वों के भुगतान एवं ऑनलाइन आवेदन करने में काफी समस्याएं आ रही है डाटाबेस अद्यतन करने हेतु पूर्व में कई पत्र लिखकर जिले के सभी संवितरण अधिकारी को डाटाबेस अपडेशन हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु डाटा अपडेशन का कार्य अभी तक अपूर्ण है तथा जारी आदेश में कहा है कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ सभी शासकीय सेवकों का प्रोफाइल अपडेशन कराना सुनिश्चित करें व ईएसएस प्रोफाइल पूर्ण किये जाने का कार्य का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में जिला कोषालय अधिकारी शहडोल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रमाण पत्र में डीडीओ कोड एवं ऑफिस का नाम, कुल शासकीय सेवक, प्रोफाइल, परिवार, नॉमिनी, मिसलिनियस, ई-प्रोफाइल पूर्ण, प्रोफाइल पूर्ण प्रतिशत की जानकारी भेजी जाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper