भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या संभाग के कमिश्नर कलेक्टर नहीं मानते प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का आदेश…?

276
Above News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्या पर शहडोल कमिश्नर कलेक्टर को भेजा पत्र नहीं हुई कोई कार्यवाही

मुख्यमंत्री के आदेश की कमिश्नर – कलेक्टर कर रहे अवहेलना….?

लगभग चार-पांच वर्षों से क्राय की हुई भूमि सीलिंग हो जाने से पीड़ित किसान परेशान

पूर्व में शहडोल दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया था आश्वासन फिर कलेक्टर कमिश्नर को लिखा पत्र।मुख्यमंत्री के भेजे पत्र पर शहडोल संभाग के कमिश्नर कलेक्टर ने नहीं कि आज तक कोई कार्यवाही।सीलिंग से पीड़ित किसानों ने अपनी समस्या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को सीलिंग मुक्त करये जाने का आवेदन पत्र दीया था जिस पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहडोल संभागी कार्यालय मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्र क्र०10-33CMS PUB 2021 के मध्यम से कमिश्नर ,कलेक्टर शहडोल को निर्देशित किया गया था किन्तु आज तक कमिश्नर ,कलेक्टर शहडोल द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई जिससे किसान अत्यंत परेसान है।

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर-7999140850

शहडोल ।किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जहां एक और प्रदेश के किसानों के हित में कई सारी योजनाएं संचालित करा रहे हैं वही कसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी जिले से लेकर प्रदेश तक कार्य किया जा रहा है लेकिन शहडोल संभाग में अगर देखा जाए तो किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा 4 से 5 साल से किसान लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ,प्रभारी मंत्री एवं जिन मंत्रियों का भी शहडोल जिले में दौरा होता है पीड़ित किसान अपनी समस्या सुनाते आ रहे हैं जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई परेशान किसानों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को आवेदन दिया था जिस पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा पीड़ित किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहडोल कमिश्नर कलेक्टर को पत्र लिखा था कि किसानों की समस्या का जल्द निराकरण किया जाए लेकिन आलम यह है कि शहडोल जिले में संभागीय मुख्यालय मैं बैठे शहडोल संभाग के कमिश्नर एवं शहडोल जिले के कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री के भेजे पत्र पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई

यह है पूरा मामला

शहडोल संभाग अंतर्गत ग्राम खैरहा, कदोहा,
सारंगपुर, सेमरा, सिलपरी, कठई, धमनी, धमनी खुर्द, हर्रा टोला, देवगई, भोदलखार, अमहा टोला, अमरकंटक एवं पुष्पराजगढ़ पुराने रीवा राज के
खैरहा इलाके के अंतर्गत स्थित गांव रहे जिसके इलाकेदार थे। मध्यप्रदेश राज में वर्ष 1961 में सीलिंग कानून प्रभाव हुआ उस समय खैरहा के इलकेदार एवं उनके पुत्रों के नाम अलग-अलग सीलिंग के 04 प्रकरण चलाये गये जो पहले कलेक्टर शहडोल के न्यायालय में तत्पश्चात संभागयुक्त रीवा के न्यायालय में तत्पश्चात शहडोल संभाग बनने के उपरांत संभागयुक्त शहडोल के न्यायालय में सीलिंग प्रकरण चले। वर्ष 1965 से लेकर वर्ष 2016 व वर्ष 2017-18 में प्रकरण का अंतिम निराकरण होने के मध्य भूमियों के क्रय-विक्रय पर किसी प्रकार की कोई रोक शासन या न्यायालय द्वारा न लगाये जाने के कारण उक्त प्रकरणों से संबंधित भूमियों के राजस्व अभिलेख में दर्ज भूमि स्वामियों द्वारा क्रय-विक्रय किया जाता रहा है और ग्रामीणजन इस बात से अनभिज्ञ रहकर की भूमियां सीलिंग प्रकरणों से प्रभावित है। भूमियों को रजिस्ट्री द्वारा क्रय कर उन्हें कृषि योग्य बनाकर ग्रामीणजन कृषि कार्य करते चले आये है और अपने परिवार का जीवकोपार्जन भूमियों का छोडा जाना विवरणी में दर्शित किया था उन्हें भी बेच दिया गया और जब वर्ष 2015-16 एवं 2017-18 में प्रकरण का निराकरण होना था उस समय अपर कमिश्नर शहडोल से साठ-गाठ का दुवारा विवरणी प्रस्तुत कर स्वयं द्वारा विक्रय की गई भूमि को शासन के पक्ष मे व शासन के पक्ष मे पूर्व मे छोडी गई भूमियों को अपने स्वयं के लिये रखना दर्शित करते हुये नयी विवरणी प्रस्तुत कर दिया जिसके चलते लगभग 2500 एकड भूमि ग्रामीण किसानो द्वारा क्रय की गई भूमिया मध्यप्रदेश शासन दर्ज कर दी गई। जिसके कारण लगभग 1000 ग्रामीणजन अंत्यत परेशान है और अपने क्रय शुदा भूमियों के अधिकार से वंचित हो गये है।

किसानों को मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन

वर्ष 2017 में किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के धनपुरी प्रवास के दौरान शहरी क्षेत्र धनपुरी की सीलिंग प्रभावित भूमियों को मुक्त कराया गया था एवं ग्रामीण क्षेत्र की भूमियों को मुक्त करने का आश्वासन दिया गया था इसके बाद सिंहपुर प्रवास के दौरान भी ग्रामीणों किसानों को सीलिंग मुक्त करने का
आश्वासन दिया गया था। इस प्रकार ग्रामीण जनों के साथ इलाकेदार एवं उनके परिवारजन तथा तत्कालिक अपर संभागयुक्त के द्वारा साठ गाठ कर
ग्रामीणजन व शासन को नुकसान पहुचाने का कार्य किया है।

सीलिंग पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री से की मांग

शहडोल जिले अंतर्गत पीड़ित किसानों ने एक बार पुनः किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मांग की है की गरीब किसानों के मुंह का निवाला ना छीना जय तथा किसानों की भूमियों को उनके नाम पुनः दर्ज कराये जाने की मांग।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper