भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सफलता की कहानी-02
अन्नपूर्णा गेहॅू उत्पादन समूह ( किसान प्रोड्यूसर ग्रुप ) करेगा अनाज का क्रय-विक्रय

225
Above News

शहडोल-अब किसान बाजार में कम दामों में गेहॅू या अन्य उत्पाद बेचने के बजाय स्वयं आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह अन्नपूर्णा गेहॅू उत्पादन समूह को अपने अनाज का विक्रय कर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकेगे। शासन द्वारा किसानो को फसल का सही दाम दिलवाने हेतु किसान प्रोड्यूसर ग्रुप के गठन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कड़ी में जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम विक्रमपुर के अन्नपूर्णा गेहॅू उत्पादन समूह द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा जिले में प्रोड्यूसर ग्रुप बनाकर समूहो को जोड़कर यह कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में 15 महिलाये जुड़ी हुई है जो स्थानीय किसानों से फसल क्रय करती है।
उन्होंने बताया कि समूह की कुछ महिलाओं के पास जमीन भी नहीं है, ये महिलाये समूह में कार्य कर 15 से 20 हजार रूपये हर सीजन में कमा रही है। श्रीमती गीता शर्मा ने प्रदेष शासन की इस किसान प्रोड्यूसर गु्रप को सशक्त करने के लिये आजीविका मिषन के महिला स्व-सहायता समूहो को इस योजना से जोड़ने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस योजना महिला स्व-सहायता समूह को दोहरा लाभ मिला है। एक तरफ स्थानीय किसानो से आसानी से अनाज क्रय कर रही है, दूसरी तरफ विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिये महिला स्व-सहायता समूह गठित कर किसान प्रोड्यूसर ग्रुप के गतिविधियो से जुड़ना चाहिए।
आज जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 61 किसान प्रोड्यूसर ग्रुप के लिये 1 करोड़ 15 लाख राशि का प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper