भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सफलता की कहानी-07
वाहन की चाबी पाकर हरीशचन्द्र के चेहरे में आई खुशियों की मुस्कान

209
Above News

शहडोल-दूसरो का वाहन चलाने वाला व्यक्ति प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के माध्यम से वाहन का मालिक बन जाये तो उसके चेहरे में मुस्कान आना स्वाभाविक है। उमरिया जिले के ग्राम हथपुरा निवासी हरीशचन्द्र सिंह को जब वाहन की चाबी मिली तो उनके चेहरे में रौनक देखते ही बनती थी। शासन द्वारा आदिवासी विकासखण्डो के दूरस्थ ग्रामों में जहॉं उचित मूल्य की दुकाने नहीं है, उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले ग्रामों के पात्रताधारी परिवारो को राषन लेने के लिये उचित मूल्य की दुकान तक पहॅुचने में श्रम एवं मजदूरी का नुकसान नहीं हो, के लिये प्रदेश सरकार द्वारा राशन आपके द्वार योजना प्रारंभ की गई है। उमरिया जिले के आदिवासी विकासखण्ड पाली के ग्राम हथपुरा निवासी युवा आदिवासी हरीषचन्द्र सिंह ने यह जिम्मेवारी ली है। हरीशचन्द्र पहले से ड्राईवरी का कार्य कर रहे थे, उन्होंने इस कार्य के लिये सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया उमरिया शाखा से 8 लाख रूपये का ऋण वाहन खरीदने के लिये स्वीकृत कराया तथा वाहन खरीद लिया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा कार्य की सुनिश्चितता हेतु प्रशांत सिंह से अनुबंध भी कर लिया है। उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रूपये प्राप्त होंगे। अब वे ड्राईवर की जगह वाहन के मालिक तो बन ही गये है, साथ ही अपने गॉव से लगे आसपास के ग्रामों खोलखमरा, बंधवाबारा, काचोदर, पड़री, कुशमहा आदि बस्तियों में अनाज का वितरण करेंगे।
आज जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राशन वितरण वाहन हेतु वाहन की चाबी प्रतीक स्वरूप भेट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी एवं जनहितकारी योजना के कारण आज इस योजना से मैं ड्राईवर से मालिक बन गया। और उन्होंने मुख्यमंत्री जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper