जमुई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का हुआ भव्य स्वागत

शहडोल-संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला के कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचेइ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का ग्राम जमुई स्थित हैलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का हैलीपैड पर मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री व मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री रामखेलावन पटेल, मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री सुश्री मीना सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के विधायक श्री जय सिंह मरावी, विधानसभा क्षेत्र जैतपुर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी के विधायक श्री शरद कोल, नगरपालिका शहडोल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, शहडोल संभाग के आयुक्त श्री राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी. सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु चन्द्र, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी हैलीपैड पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.