बुढार पुलिस ने गणेश का अवैध कोयले से लोड ट्रैक्टर पकड़ा
शहडोल। कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि धनगवां चुनागढई घाट से अवैध कोयला निकाला जा रहा है जिस पर सक्रियता दिखाते हुए बूढ़ार थाने में पदस्थ भारत सिंह एसआई द्वारा कोयले से लोड ट्रैक्टर को शाम को लगभग 5:00 बजे पकड़ा पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को देख ट्रैक्टर ड्राइवर भागा। वही ट्रैक्टर गणेश सिंह धनगवां निवासी का बताया जा रहा है ट्रैक्टर को बुढ़ार थाने लाया गया जिस पर भादवि की धारा 379, 414 तथा खनिज 4/21 के तहत कोयला लोड ट्रैक्टर पर कार्यवाही कर विवेचना की जा रही है कार्यवाही में एसआई भारत सिंह एवं प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to my channel
Comments are closed.