भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डाक सेवक संस्थाओं द्वारा 22 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हडताल

235
Above News

शहडोल:-शहडोल डाक संभाग में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं पोस्टमैन एमटीएस वर्ग और अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ शहडोल संभाग एवं ऑल इंडिया पेंशनर एसोसिएशन की संयुक्त संघर्ष कमेटी द्वारा शहडोल संभागीय मुख्यालय पर अपनी देश व्यापी 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिनमे महत्तवपूर्ण रूप से न्यु पेंशन स्कीम को बंद कर ओल्ड पेंशन स्कीम पुनः लागू करना, निजीकरण का विरोध, कोरोना काल में बंद किए गए मंहगाई भत्ते की arrear का भुगतान, विभाग में हुए सेट टेक्नोलाजी का सही ढंग से implementation, साथ ही नेट एवं सर्वर के सम्बंध में होने वाली समस्याओं का स्थाई समाधान एवं अन्य विभिन्न मांगों के समर्थन में दिनाँक 28.03.2022 एवं 29.03.2022 की दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन शहडोल प्रधान डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और संयुक्त संघर्ष कमेटी के सभी कामरेडों द्वारा नारेबाजी के साथ सभा का आयोजन किया गया | इस सभा में कामरेड श्री पुष्पेंद्र सिंह, श्री रामफल मिश्रा, श्री कमलेश पांडे, श्री R.A. Napit के द्वारा सभा को संबोधित किया गया, एवं शहडोल संभाग के सभी कामरेड उपस्थित रहे ! उक्त संयुक्त संघर्ष कमेटी के द्वारा बताया गया कि उक्त देश व्यापी हड़ताल दिनाँक 29.03 2022 को भी जारी रहेगी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper