भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने किया गया प्रदर्शन

240
Above News

अनुपपुर:- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन के द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में अनूपपुर जिला मुख्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया एवं वेतन वृद्धि के पक्ष में नारे लगाते हुए निजीकरण का विरोध किया गया !
यूनियन की मुख्य मांग थी कि हर कार्यकर्ता एवं सहायिका को ₹21000 वेतन एवं ₹10000 पेंशन सेवा मुक्ति के बाद दिया जावे
श्रम कानूनों में जो परिवर्तन किए गए हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जावे !
4 श्रम सहिंता ओं को रद्द किया जाए
मिनी आंगनवाड़ी एवं सहायिका को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में मान्य किया जावे
उनके कार्य एवं उपयोगिता के मद्देनजर पदोन्नत की व्यवस्था की जावे ।
एक अक्टूबर 2018 से मानदेय में जो 15 सो रुपए एवं प्रोत्साहन राशि ₹500 की वृद्धि की गई थी उसे तुरंत लागू किया जावे।
उपरोक्त सभी मांगों को लेकर के अनूपपुर जिले अंतर्गत पुष्पराजगढ़ परियोजना कोतमा परियोजना जैतहरी परियोजना एवं अनूपपुर परियोजना के कार्यकर्ता एवं सहायिका शामिल रही ज्ञापन देने के पूर्व एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव मंडल सदस्य कामरेड विजेंद्र सोनी एडवोकेट किसान नेता जनक राठौर एवं मोहन राठौर प्रसिद्ध ट्रेड यूनियन एवं बैंक कर्मचारियों के नेता कामरेड प्रताप सिंह रावत राय सहित कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper