भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-माफिया के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी.गुरैयाघाट में अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 13 करोड़ की 1.15 लाख वर्गफुट शासकीय भूमि .राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी बेशकीमती भूमि पर कंटीले तार लगाकर बंद कर दिया था रास्ता!

400
Above News


जबलपुर जिले में माफिया विरोधी अभियान के तहत माफिया और अपराधी तत्वों के रसूख को नेस्तनाबूत करने की कार्यवाही लगातार जारी है । जिला प्रशासन द्वारा आज रांझी तहसील के ग्राम गुरैयाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी करीब 1लाख 15 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि को हिस्ट्री शीटर अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है ।
अब्दुल रज्जाक द्वारा होटल पसरीचा के बाजू में रास्ते की भूमि पर कँटीले तार लगा कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था । कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देश पर आज नगर निगम एवं पुलिस के सहयोग से इस शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गई कार्यवाही में जेसीबी मशीनों से कंटीले तारों की बाड़ को हटा दिया गया ।
कार्यवाही रांझी तहसीलदार श्याम नन्दन चंदेले के नेतृत्व में की गई । श्री चंदेल ने बताया कि अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया आम रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 12-ए को सालीबाड़ा गौर से जोड़ता था । उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की कीमत लगभग 13 करोड़ आंकी गई है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper