भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक पुरुष 2 महिला को हाथियों के झुंड ने कुचला मौके पर हुई मौत

294
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा-7999140850
शहडोल।हाथियों के दल ने ग्राम बासा के पास जंगल में दो महिला एक पुरुष समेत कुल तीन लोगो को कुचला मौके पर ही तीनो की मौत l मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर लाया गया । प्रशासन में मचा हड़कंप उच्च अधिकारियो का अमला जयसिंहनगर में मौजूद दो दिन में लगातार दूसरी घटना अब तक 5 लोगो हुए हाथियों के झुण्ड का शिकार ।हाथियों के झुण्ड में हाथियों के बच्चे हैं मौजूद ।छुदा के जंगलो की तरफ बढ़ रहा हैं हाथियों का झुण्ड ।ग्रामीणों से वन अमले  के द्वारा लगातार समझाइस दी जारही है की  कोई भी जंगल में ना जाएं लेकिन महुआ बीनने के लालच में फसे ग्रामीण ने फिर गवाई जान ।यह घटना जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के बांसा गांव में हुई है। वन विभाग ने बताया कि मृतक जंगल में महुआ बीनने गए थे।,मृतकों में दंपति समेत एक महिला शामिल है।

*इनकी हुई मौत*

पुलिस के अनुसार मृतकों में पति लल्लू सिंह उर्फ बल्ले सिंह कंवर उम्र 50 साल निवासी बांसा, पत्नी ललिता सिंह कंवर उम्र 48 साल निवासी बांसा और मृतक की बहन बेबी सिंह कंवर उम्र 38 साल निवासी नौगाई की मौत हुई है। रात लगभग 11.30 कि घटना बांसा गांव के तिलमन डंडी स्थान पर लल्लू सिंह कंवर उसकी पत्नी एवं उसकी साली को हाथियों के झुंड ने कुचला मौके पर हुई मौत पूरी रात वन अमला हाथियों के झुंड के पीछे रहा वन अमला कर रहा ग्रामीणों से अपील जंगल में कोई भी ना जाए प्रशासनिक अधिकारी पहुंच रहे हैं मौके पर जंगल में कोई भी ना जाए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।


लेकिन हाथियों का झुंड जिस और जाता है तबाही ही फैला रहा है दो की हुई कल मौत तीन कि आज कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि हाथियों के झुंड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है।वहीं मृतक को जयसिंहनगर स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए लाया गया पोस्टमार्टम के बाद मृतकों को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper