भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए शहड़ोल संभाग के तीनों इंटक जिला अध्यक्ष बदले

287
Above News

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देश और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन वी.पी.सिंह जी की सहमति से इंटक के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संगठन प्रभारी- मनीष श्रीवास्तव ने शहड़ोल संभाग के शहड़ोल, उमरिया, अनूपपुर के जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और आगामी नगरपालिका, पंचायतों,विधानसभा के चुनावों को देखते हुए पूरे प्रदेश के निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा।
उन्होंने बताया कि,शहड़ोल में संजीव निगम, उमरिया में नोरोजाबाद के मनोज श्रीवास्तव और अनूपपुर में फुनगा के नरेन्द्र सिंह मुन्ना इंटक के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper