भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में गिरावट आम जनता को राहत प्रदान करने वाली हैं -जेपी गर्ग

1,081
Above News


शहडोल । विंध्य पुनः निर्माण मंच के प्रभारी पंडित जयप्रकाश नारायण गर्ग ने बताया कि विंध्य प्रदेश पूर्ण उदय जन जागरण अभियान में शहडोल संभाग के समस्त नागरिकों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है विशेष रुप से ग्रामीण अंचलों के युवा छात्रों का उत्साह काफी देखने को मिल रहा है श्री गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विंध्य पुनः निर्माण की द्वितीय बैठक मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी जी के नेतृत्व में संपन्न हुई उक्त बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषय में चर्चा हुई साथ ही साथ उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विंध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल्द से जल्द एक ही तिथि में कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने की तारीख अंतरिक्ष प्रदेश कार्यालय से तय की जाएगी श्री गर्ग ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में कटौती किए जाने के संबंध में अपने विचार रखे और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम से आम जनता को राहत प्रदान होगी साथी साथ उन्होंने राज्य सरकारों से भी मांग की है कि राज्य सरकार भी अपने टैक्सों में कटौती कर पेट्रोलियम पदार्थ एवं अन्य पदार्थों के दाम भी कम हो और जनता को राहत प्रदान हो
बिंद पुनः निर्माण मंच के प्रभारी श्री गर्ग ने आगे बात करते हुए बताया कि विगत वर्षों में जिस प्रकार पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर और रोज मरदा में उपयोग किए जा रही चीजों में जिस प्रकार इजाफा हुआ है उससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है जिसे नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकारों को भी अपना योगदान देना चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper