मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने पत्रकारों कों भूमि आवंटन कराने संभागायुक्त और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अखिलेश कुमार शर्मा
शहडोल।संभाग एवं जिला इकाई मध्यप्रदेश पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों को भूमि आवंटन कराने हेतु संभागायुक्त राजीव शर्मा एवं कलेक्टर श्रीमति वंदना वैध कों ज्ञापन सौंप कर समस्त पत्रकार साथियों हेतु भूमि आवंटन की माँग की। कलेक्टर श्रीमति वंदना वैध कों सौंपे गए ज्ञापन में जहाँ अपने पत्रकार साथियों के साथ शहडोल जिलाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने नेतृत्व किया गया वही संभागायुक्त को संभागीय अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। संभागायुक्त राजीव शर्मा एवं कलेक्टरवंदना वैध ने शीघ्र ही पत्रकारों की माँग कोंनिराकरण करने हेतु सार्थक पहल एवं हरसंभव प्रयासकरने हेतु कहाँ गया वही पत्रकारो द्वारा अपनी मांगो को लेकर कई बार प्रशासन से की गई लेकिन आज तक कोई निर्णय पत्रकारो के हित मे नही लिया गया इसलिए एकजुट होकर सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखित आवेदन माँगपत्र दिया गया ज्ञापन सौंपने पर उपस्थित रहे मध्यप्रदेश पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल के संभागीय अध्यक्ष अजय जायसवाल जिलाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव,किशन सनपाल, सुरेन्द्र नामदेव,राहुल मिश्रा, नीलेश द्विवेदी,सी.पी.जायसवाल, दुर्गेश द्विवेदी,अखिलेश कुमार शर्मा, अखिलेश द्विवेदी,सौरभ तिवारी, क्रिस्टी अब्राहम, संजीव निगम, राजबहोर यादव, महेश कुशवाहा, एवं अन्य कईपत्रकार साथी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.