भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मोजर बियर के राखड डस्ट से आम जन में बढ़ा जान का खतरा, कंपनी उड़ा रही प्रदूषण नियमों की धज्जियाँ

1,195
Above News

अनुपपुर (आलोक सिंह की रिपोर्ट):-मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर में लगी मोजर बियर कंपनी द्वारा अनियमितता की जा रही है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कंपनी से निकलने वाला ऐश राखड़ जो कि कंपनी के बाहर डम कराया जाता है एवं राखड़ बल्कल वेगन या कवर्ड गाडियों की जगह खुली और ओवरलोड ट्रकों पर भरकर अनूपपुर शहर होते हुए रास्ते भर डस्ट उड़ाते हुए निकल रही हैं जिसके कारण आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों सहित सिलिकोसिस बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है मोजर बियर कंपनी की यह एक अनिमियता नहीं है जो मात्र प्रदूषण विभाग के नियमों की धज्जियां भर नहीं उड़ा रही है बल्कि पूर्व में भी कंपनियों द्वारा कई लापरवाही व अनियमितता उजागर होती रही हैं चाहे प्लांट में विस्फोट से लोगों की मौत व घायल होने का ही विषय क्यों ना हो, क्रमिक भूख हड़ताल हो, कोयला घोटाला हो जैसी अन्य अनियमितताएं सामने आती रही हैं मगर स्थानीय शासन और प्रशासन इनकी इस अनिमिताओं को नजर अंदाज कर हमेशा मौन सहमति प्रदान करता ही नजर आता रहा है वर्तमान में कंपनी की अनिमिताओं के कारण आम जन की जान का खतरा बना हुआ है क्या इस विषय की जानकारी स्थानीय विधायक सांसद व जन प्रतिनिधियों को नहीं है..? कहीं कंपनी ने आम जनों के चाहे तो एवं जिम्मेदारों के मुंह में सफेद लिफाफे तो नहीं भर दिए हैं..? आखिर कब उड़ती राखड़ डस्ट आम जनों की सांसो और आंखों को भेदती रहेगी..? आखिर कब आम जनों को इस धीमे जहर से मुक्ति मिलेगी..? आखिर कब खत्म होगा सत्ता,पद और पूंजीवादिता का दुरुपयोग..? आखिर कब मिलेगा आम जन (वोट बैंक) को न्याय..?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper