भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

Rewa: MP://सोख्ता गड्ढा बनाने कहने पर सरई सरपंच और उसके पुत्र ने घर में घुसकर दिखाई गुंडागर्दी// गला दबाकर जान से मारने का किया प्रयास// एफ आई आर दर्ज कर विवेचना में जुटी लालगांव पुलिस।।

275
Above News

प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार का विरोध करने पर ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। अभी अमृत सरोवर और पंचायती मनरेगा के कार्यों के भ्रष्टाचार की बातें चल ही रही है कि यहां एक और खबर गंगेव जनपद के ग्राम पंचायत सराई कला से आ गई है।

  *लालगांव चौकी का है मामला सरई सरपंच और उसके पुत्र की गुंडागर्दी आई सामने*

  दिनांक 26 मई 2022 को थाना गढ़ के लालगांव चौकी में दर्ज अपराध क्रमांक 272/2022 जिसमें सराई कला निवासी पवन कुमार दुबे पिता राम निधि दुबे के द्वारा लालगांव चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है जिसमें बताया गया है कि सराई कला ग्राम पंचायत के सरपंच राम लखन यादव पिता लोकन्दर यादव एवं उसके पुत्र संजय यादव पिता रामलखन यादव के द्वारा सोख्ता गड्ढा बनाने विषयक शिकायत पर राम लखन यादव और संजय यादव के द्वारा पवन दुबे के घर में घुसकर उनका गला दबाने मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गांव के ही अश्वनी दुबे और लव कुश दुबे के द्वारा मौके में आकर बीच-बचाव किया गया और गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी भागे। लालगांव चौकी और थाना गढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामला विवेचना में लिया गया है। जहां एक तरफ पीड़ित पवन दुबे और उनके परिवार वालों का कहना है की सत्ताधारी पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा दबाव लगा कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पुलिस से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि आरोपी फरार हैं और उन्हें धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। 

 *नईगढ़ी में भी भ्रष्टाचार विरोध करने पर हुई है हत्या*

    बता दें की पंचायती भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत करने पर ग्रामीणों को सरहंग सरपंचों और उनके शागिर्दों के द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। अभी हाल ही में रीवा जिले के नईगढ़ी जनपद अंतर्गत जोधपुर क्षेत्र में कमलेश उपाध्याय और सोनू उपाध्याय के द्वारा वहां की पंचायत में चल रहे अमृत सरोवर निर्माण के विषय में इंजीनियर हरीश शर्मा को भ्रष्टाचार रोकने और मनरेगा के मजदूरों के द्वारा कार्य कराए जाने की मांग पर उन दोनों लड़कों के ऊपर इंजीनियर के द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी गई जिसमें मौके पर ही कमलेश उपाध्याय की मौत हो गई जबकि सोनू उपाध्याय अपने जीवन और मौत से लड़ रहा है। जिस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं यदि इन सरहंग सरपंचों और उनके अपराधी साथियों के ऊपर अंकुश नहीं लगाया गया तो इस प्रकार की वारदात करते रहेंगे। 

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper