भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कराधान घोटाले में रीवा जिला पंचायत CEO बोले- नहीं दी गई किसी को भी क्लीन चिट,

309
Above News

Rewa-सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के द्वारा सीईओ जिला पंचायत कार्यालय रीवा में लगाई गई एक आरटीआई में दिनांक 4 मई 2022 के पत्र क्रमांक 2644/लोका/विजा/जिपा/2022 रीवा में बताया गया है कि कराधान घोटाले की जांच के बाद उन पंचायतों को धारा 40-92 की जारी की गई वसूली नोटिस समाप्त किए जाने के संबंध में प्राप्त नोटशीट और आदेश की प्रति में जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायतों – दुबहई खुर्द, संसारपुर, कटहा, सेदहा, लौरी खुर्द, अगडाल, बांस, शिसवा, खरहरी, चौरी, टिकुरी 32, परासी, बसौली नं 2, अकौरी, पचोखर, मदरी, तेंदुआ कोठार, रघुनाथ गंज, पनगड़ी कला, बेलवा कुर्मियान, पुरवा 310, हिरूडीह कुल 22 पंचायतों को सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेड़े के द्वारा निर्दोष सिद्ध किया गया है और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। 

इस आरोप पर CEO ने साफ किया है कि मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और जो आरोप हैं उनमें दम नहीं है. मामले को लेकर सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेड़े ने एक सार्वजनिक सूचना पत्र के जरिए पूरे मामले को साफ किया है. देखें पत्र की कॉपी.

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper