ग्राम महुआ टोला में 4 जुलाई को होगा पुनर्मतदान

पुनर्मतदान हेतु मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण
शहडोल 3 जुलाई 2022- त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम महुआ टोला में पुनर्मतदान 4 जुलाई 2022 को होगा। जिसके मद्देनजर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री आर.के. खंडेलवाल तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में ग्राम महुआ टोला पुनर्मतदान हेतु बनाए गए मतदान दल एवं रिजर्व दल के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग दी गई तथा मतदान के प्रक्रिया के संबंध में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी उन्हें मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा मतदान पर्ची एवं मतदान व्यवस्था की विधिवत जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.