भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गोहपारू बिजली विभाग में नए जे.ई.के पद स्थापना के बाद से बिजली व्यवस्था चौपट

284
Above News

प्रदेश के मुखिया सभी भाषण में बोल रहे की बिजली पानी में लापरवाही नहीं होनी चाहिए शहडोल /(जमुना मिश्रा की रिपोर्ट )रासमोहनी, ख़ैरहनी, मोहतरा, टिकुरी, चुहिरी इन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली महीनों से आँख मिचौली खेल रही है इस विषय में ग्रामीणों ने बताया की रात हो या दिन बिजली की परेशानी लगातार बनी हुई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को जानकारी देने पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिससे लोगो को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है की जब से नए साहब पदभार ग्रहण किए है तब से बिजली व्यवस्था चौपट है l
प्राप्त सूत्रों के अनुसार साहब स्थानीय क्षेत्र के निवासी हैं जब बात स्थानीय रहवास की हो तो आराम और प्रभाव तो आम जन पर बनता ही है चाहे नियम कानून हवा हो जाएं । स्थानीय रहवासीयों का कहना है की अगर साहब को कोई फोन पर जानकारी दी तो याचक हो या जानकारी दाता दोनों का नंबर ब्लैक लिस्ट में डालते है जिससे ग्रामीण नागरिक नम्बर लगाते ही रह जाते है l ग्रामीणों बिजली व व्यवस्था से परेशान हो कर सी एम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हैं स्थित ऐसी है की इन क्षेत्रों से सी.एम हेल्पलाइन में शिकायतों का अंबार लग चुका है। इन गांवो की विजली व्यवस्था सुधारने में नाकाम साबित हो रहे नए साहब l अब देखना यह है की क्या जिम्मेदार अधिकारी जांच करवा के कार्यवाही कर रहे या इसी तरह ग्रामीणों के साथ होता रहेगा। जबाव दारो का कहना है:- जब इस मामले की जानकारी के लिए गोहपारू जे ई राज प्रजापती जी को फोन लगाया गया तो बताया गया की मेंटेनेंस किया जा रहा है अभी लाइट आने में समय लगेगा l बिजली विभाग के डी.अर.सी.पटेल साहब सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो फोन का घंटी बजता रहा पर फोन नहीं उठा l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper