शहडोल के गांवों क्षेत्रों में फैला नकली खाद का बाजार,लैम्प में खाद की देरी मजबूर हो नकली खाद की खरिदारी
जमुना मिश्रा (6260843976)शहडोल :-क्षेत्र में नकली खाद ऐसे बेचे जा रहे लगता है जैसे लगता खाद नकली खाद बेचने का लाइसेंस मिल गया हों? जिले में दर्जनों लैम्प में सरकारी व वास्तविक खाद्य अभी नहीं पहुंच पाया है जिससे किसानों को लोकल दुकानों से नकली खाद खरीदने को मजबूर है l लफदा लैंप में ऐसे हालत बने हुए है की खाद के लिए लाले पड़े है वहाँ किसानो ने बताया की खाद्य के लिए किसानो को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा और तो और नकली खाद से फसल को भी नुकसान है! समझने ओर जानने योग्य बातें यह है की आखिरी क्या कारण है की जिले व ग्राम क्षेत्रों में खाद सही समय पर नहीं पहुंच पा रहे है ओर इसी लेट लतीफी का फायदा क्षेत्र में नकली खाद बेचने वाले कमा रहे है फसलें तो फसलें किसानों की जेब तक साफ हो जाती है खाद के क्षेत्रों में पहोंचे की लेट लतीफी का कारण कहीं नकली खाद बेचने न वालों की सिस्टम्स सेटिंग तो नहीं है..? समय रहते नकली खाद्य बेचने वालो के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई तो फसल और किसानो की जेब को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है ।



Subscribe to my channel
Comments are closed.