भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा यदि अध्यक्ष पद के लिए दलित आदिवासी को बनाए दावेदार तो दुंगी समर्थन:-अंजु गौतम रैदास

248
Above News

शहडोल ।जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष पद की दावेदार सुश्री अंजु गौतम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिस तरह कांग्रेस के पास सुश्री पुष्पा शर्मा एवं अमरावती सिंह जैसे महिला सदस्य होने के उपरांत भी उन्होंने पढ़ी-लिखी एवं पूर्व से समाज के कार्यों में समर्पित दलित समाज की गरीब वर्ग से आई मुझ अंजु गौमत (रैदास) को जिस तरह समर्थन देकर दलित समाज का मनोबल बढ़ाया है यदि भा.ज.पा. भी अपने समर्थन से किसी दलित आदिवासी वर्ग की महिला को अध्यक्ष पद का दावेदार घोषित करती है तो मैं उसे समर्थन दे सकती हूँ। सुश्री अंजु गौमत (रैदास) ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में 10 निर्वाचित सदस्य दलित आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से आये हैं जबकि 4 लोग ही समान में माने जाने
वाले उच्च वर्ग से आये हैं। ऐसी स्थिति में संख्या को तथा लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए उसी वर्ग का कोई भी व्यक्ति वास्तविक रूप से अध्यक्ष पद का दावेदार होना चाहिए। सुश्री अंजु गौमत (रैदास) ने कहा कि महामहिम रामनाथ कोविद जी को तथा वर्तमान में
महामहिम द्रौपती मुर्म जी को राष्ट्रपति बनाया जाना वंदनीय है किन्तु यदि जमीनी स्तर पर उसे लागू न किया जा सका तो इससे समाज के उस वर्ग का भला कदापि संभव नहीं है जिसे दिखाने के लिए इन वरिष्ट पदों पर स्थापित कर समाज को संदेश देने का कार्य किया जाता है। सुश्री अंजु गौमत (रैदास) ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी ने ओ.बी.सी.आरक्षण को लेकर बहुत घोषणाएं की जो किन्हीं कारणों से लागू तो नहीं हो सकी किन्तु यदि वास्तविक रूप से भा.ज.पा. उन भावनाओं को मानती है तो शहडोल जिला पंचायत में अनारक्षित सीट से जीत कर आये पुष्पेन्द्र पटेल जी को उपाध्यक्ष पद का समर्थित उम्मीदवार घोषित कर सकती है किन्तु मैं जानती हूँ ऐसा वह कदापि नहीं करेंगे क्योंकि उनकी
करनी और कथनी में बहुत फर्क है। मैं अपने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से विनम्र आग्रह करूंगी की समाज को तथा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी आत्मा पर हाथ रखकर वोटिंग करेंगे न कि भय और लालच से प्रभावित होकर ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper