MP Breaking: सोरहवा ग्राम का 63 केवी का ट्रांसफार्मर जला// अंधेरे में डूबा गांव// मामला रीवा जिले के कटरा विद्युत वितरण केंद्र का//
रीवा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन ट्रांसफॉर्मर जलने की खबरें आ रही हैं। लोगों की शिकायतों के बाबजूद भी ट्रांसफार्मर नही सुधारे जा रहे हैं। अभी पिछले दिनों त्योंथर डिवीज़न के कटरा विद्युत वितरण केंद्र के सोरहवा ग्राम में 63 केवी के ट्रांसफॉर्मर के जलने की खबर है। उपस्थित ग्रामीणों हिन्छलाल पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, गिरधारी पटेल और अभिनेष पटेल आदि ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से ट्रांसफॉर्मर में खराबी चल रही थी। बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर के एक अर्थिंग और एक फेज को ट्रांसफॉर्मर से जोड़ने वाली रॉड में पिछले वर्ष से ही गलन आने के कारण लाइन सप्लाई बाधित होकर आ रही थी लेकिन शिकायत पर मात्र टेम्परेरी तौर पर सुधार लाइनमैन सुधाकर मिश्रा द्वारा किया जाता था। पर समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कोई प्रयास नही किये गए।
अब जबकि की रॉड पूरी तरह से गलन ले चुकी है उसकी वजह से लाइन सप्लाई पूर्णतया बाधित हो चुकी है और सौकड़ों की आवादी वाले ग्राम सोरहवा और साथ मे पटेल टोला बड़ोखर में अंधेरा छाया हुआ है।
ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर के पास इकठ्ठा होकर प्रोटेस्ट करते हुए तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदले जाने की माग की है। बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से गांव की व्यावसायिक आटा तेल मिल बन्द हो चुकी है वहीं लोगों के लिए पीने के पानी की दिक्कत भी हो रही है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.