भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज:जेडअनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के पात्र छात्रों से
सुपर-80 के लिए 22 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित!

236
Above News

Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग एवं फिट्जी संस्था के संयुक्त प्रयासो से सुपर -80 कार्यक्रम का संचालन वर्ष 2022-23 से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के कुल 40-40 विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाकर भोपाल के विभागीय शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में प्रवेश देकर जेईई की कोचिंग उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही कक्षा 11वीं एवं 12वी का अध्यापन भी साथ-साथ कराया जायेगा।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं सी.बी.एस.ई. की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किया है। प्राचार्यों को इस योजना की जानकारी छात्रों को देने के लिये कहा गया है। ताकि अधिक से अधिक छात्र एवं छात्रा इस योजना हेतु आवेदन कर सके। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित है। इसलिए इच्छुक छात्र एवं छात्रा अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में कलेक्ट्रेट के कक्ष कमांक 81 एवं 82 में जमा कर सकते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper