MP Breaking: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सामने आई भीषण गोहत्या // गायों को पैर से बांधकर की गई हत्या, कुछ भूख प्यास से मरी तो कुछ जीवित को जंगली जानवरों ने खाया // घटना मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा कुर्मियान की।।
मध्यप्रदेश में आए दिन पशु क्रूरता की वारदात देखने को मिलती रहती है। पशु क्रूरता की वारदात गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन ही देखने को मिल जाए तो इसे आप हिंदुस्तान नहीं कहेंगे। ऐसा महसूस होगा कि शायद हम शास्त्रों में बताए हुए किन्ही असुर साम्राज्य में रह रहे हैं।
जी हां चौंकिए नहीं सच्चाई यही है कि आज भारत देश जो कभी इन गोवंशों की पूजा स्थली हुआ करता था वह गोवंस आज मारे मारे फिर रहे हैं और जगह-जगह उनकी हत्याएं की जा रही है। यह सब वर्तमान हिंदूवादी भारतीय जनता पार्टी की राज्य और केंद्र सरकार में ऐसा हो रहा है। हालांकि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बहुत सारे ढोंगी अपना पाखंड करेंगे और अपने आपको श्रीकृष्ण और गौ भक्त बताने का भी प्रयास करेंगे।
*बेलवा कुर्मियान में दर्जनों गायों को बंधक बनाकर पैर बांधकर छोड़ा, 3 गायें मौके पर ही भूख प्यास से मरी*
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार पुनः भीषण गौ-हत्या का मामला सामने आया है। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व मनगवां थाना क्षेत्र में ही किसी मंदिर के समीप गाय को मार कर फेंके जाने का भी आरोप सामने आया था जिसे पुलिस द्वारा दुर्घटना बताया गया था। परंतु एक बार पुनः मनगवां थाना क्षेत्र में ही बेलवा कुर्मियान नामक ग्राम में वहां के स्थानीय दबंग व्यक्ति के द्वारा गांव वालों के सहयोग से दर्जनों गायों को पैर बांधकर छोड़ दिया गया था। चश्मदीद ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि स्थानीय दबंग व्यक्ति ने बताया कि वह इन्हें गौशाला पहुंचाएगा जिसके लिए उसने अपने पैसे से वाहन का इंतजाम किया हुआ है लेकिन बताया गया कि वाहन जब नहीं आया और गायों को पैर बांधकर छोड़ दिया गया तब वह रात में भूख प्यास से मरने लगी जिसकी खबर न तो उस बंधवाने वाले व्यक्ति ने ही ली और न गांव वालों ने। उनमें से एक या दो गाय को तो सियार और कुत्तों ने जीवित ही खा लिया जिनके कंकाल वहां स्थल पर मौजूद थे जिनका की ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है और वह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
*सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने एसडीओपी मनगवां को दी जानकारी, की गयी कार्यवाही की मांग*
उधर रीवा से एक स्थानीय पत्रकार से जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनगवां कृपा शंकर द्विवेदी को पूरे मामले की जानकारी दी और साथ में वह वीडियो भी प्राप्त संदेश के साथ फॉरवर्ड कर दिया। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओपी मनगवां ने पूरा मामला मनगवां थाना प्रभारी जयप्रकाश पटेल को फॉरवर्ड किया। बताया गया कि थाना प्रभारी मनगवां जय प्रकाश पटेल मौके पर पहुंच चुके थे और पूरे मामले की छानबीन कर रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार अभी भी मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच होना बताया जा रहा है। पूरे मामले में सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने एसडीओपी मनगवां एवं थाना प्रभारी मनगवां से तत्काल मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 429 आदि के तहत एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेने की माग की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.