भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भा.ज.पा. स्वयंसेवी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक हुई संपन्न

282
Above News

भाजपा कार्यालय अटल कुंज में स्वयंसेवी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश संयोजक व एनिमल वेलफेयर कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के मेंबर श्री राम रघुवंशी जी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह जी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वयंसेवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्री राघवेंद्र यादव जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुमित पांण्डेय जी एवं जय महाकाल सेवा संघ के अध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी जी रहे, कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री राज राखन पटेल जी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विधानसभा प्रभारी श्री चक्रपाणि मिश्रा जी ने किया।
कार्यक्रम में सभी स्वयं सेवी संगठनों को सशक्त बनाने के लिए उनकी कार्यशैली उनके डॉक्यूमेंटेशन को उत्कृष्ट बनाने के लिए उपयुक्त जानकारी प्रदान की गई, साथ ही शासन-प्रशासन के द्वारा प्रदान किए जाने वाले (प्रोजेक्ट) सेवा कार्यो की भी जानकारी प्रदान की गई। जो कि सभी एन.जी.ओ. संचालकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई, सभी स्वयंसेवी संगठन संचालकों मे उत्साह की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे सभी ने विधानसभा वार अपना-अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ टीम से श्लेशा शुक्ला, अवनीश तिवारी, घनश्याम पटेल, अमर कुमार भारती, अवधेश प्रताप सिंह, नवीन सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप पटेल, विकास साहू, अमर पटेल, सौरभ मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, आनंद सिंह, संदीप सोनी, राघवेंद्र त्यागी, सुनीता वर्मा, सोनिया सिवते, सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि गण एवं स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper