भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु आवश्यक निर्देश जारी, आवेदन 16 सितंबर तक अंग्रेजी में भरे आवेदन मान्य नहीं !

255
Above News


शहडोल 14 सितंबर 2022 – उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण श्री शिवेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2012 के अन्तर्गत जिला शहडोल के तीर्थ यात्रीयों को रामेश्वरम जाने हेतु 350 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु जो यात्री जाना चाहते है (नगरीय निकाय बुढार, जयसिंहनगर एवं शहडोल को छोडकर) अपने क्षेत्रीय जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय में दिनाँक 16.09.2022 तक निर्धारित आवेदन पत्र जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा हेतु 60 वर्ष की आयु पूर्ण हो यदि पति-पत्नी साथ जा रहे तो किसी एक की उम्र 60 वर्ष हो महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट), जिन्होंने इसके पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ न लिया हो, आयकर दाता न हो 4 प्रथम बार तीर्थ यात्रा करने एवं आयकर दाता न होने संबंधी नोटरी का शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न होना चाहिए, आवेदन पत्र हिन्दी भाषा में भरा जाये, अंग्रेजी में भरे आवेदन पत्र मान्य नहीं होगे, 5 वर्ष से अधिक आयु के यात्री को सहायक ले जाने की पात्रता है यदि समूह में यात्रा का आवेदन हो तो 66 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिये उसे 3 से 5 यात्रियों पर एक सहायक जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो ले जाने की पात्रता है, यदि पति-पत्नी साथ में यात्रा कर रहे हो तो सहायक ले जाने की पात्रता नहीं है, दो नामित (जो यात्रा न कर रहे हो) के नाम मोबाइल नम्बर एवं हस्ताक्षर सहित भरे,65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नि यदि साथ यात्रा कर रहे हो तो उन्हें भी सहायक साथ ले जाने की पात्रता है। इसी प्रकार से दिव्यांग (60 प्रतिशत विकलांग व्यक्ति भी इस यात्रा हेतु पात्र है की वह यात्रा करने हेतु अन्यथा सक्षम है तथा उस पर आयु का बंधन लागू नहीं होगा दिव्यांग 6़0 प्रतिशत विकलांग व्यक्ति को भी अनुरक्षक साथ ले जाने की पात्रता है। अधिक जानकारी के लिए सामाजिक न्याय कार्यालय शहडोल में सम्पर्क कर सकते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper