शहडोल न्यूज:- बैंकर्स से समन्वय के साथ कराएं अधिकारी प्रकरणों का निराकरण- कलेक्टर डी.एल.सी.सी. की बैठक सम्पन्न !

शहडोल 14 सितम्बर 2022- कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय योजनाओं के प्रकरणों से संबंधित हितग्राहियों को ले जाकर बैंकवार सम्पर्क करें तथा समन्वय बनाकर प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करंे। उन्हांेने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर विशेष रूचि लेकर बैंक प्रबंधकों को निराकृत कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एसएसजी के खाते रूचि लेकर बैंक प्रबंधक खोले तथा आने वाली कठिनाईयों का निराकरण करें साथ ही संबंधित अध्यक्ष व सचिव की ही खाता खोलने में गारंटी लें। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के प्रकरण स्वीकृत के बाद उनके वितरण पश्चात पोर्टल में दर्ज कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंकवार विभागीय योजनाओं के प्रकरण की समीक्षा की गई तथा उनके निराकरण 17 सितम्बर के पूर्व कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, पशु पालन विभाग सहित नगरीय प्रशासन एवं आजीविका मिशन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई तथा त्वरित गति से उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र, लीड बैंक प्रबंधक श्री एसएस माझी, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री व्हीव्ही चौहान, सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार, परियोजना अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, समन्वयक आजीविका मिशन श्री विष्णूकांत विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं सभी बैंको के प्रबंधक उपस्थित थें।


Subscribe to my channel
Comments are closed.