शहडोल न्यूज:- रोजगार सहायक खोहरी के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज !

शहडोल 14 सितंबर 2022- परियोजना अधिकारी जिला पंचायत शहडोल ने जानकारी दी है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र के निर्देशानुसार जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत खोहरी के रोजगार सहायक श्री बृहस्पत सिंह द्वारा अनियमितताएं पाए जाने पर थाना गोहपारू में एफ. आई.आर. दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत ग्राम पंचायत खोहरी जनपद पंचायत गोहपारू में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लक्ष्य के विरूध्द जिन हितग्राहियो का आवास स्वीकृत कराया गया उन हितग्राहियों में से एक हितग्राही श्री लल्लूलाल कोल पिता राजू कोल पीएमएवाय आईडी कमांक 2460146 की आईडी में ग्राम रोजगार सहायक श्री बृहस्पत सिंह द्वारा श्री ललुआ कोल पिता बुधवा कोल निवासी ग्राम मल्दा ग्राम पंचायत खोहरी का बैंक खाता विवरण स्वीकृति के समय पंजीकृत कर देने से हितग्राही श्री लल्लूलाल कोल के स्थान पर आवास की सम्पूर्ण राशि 130000 रूपये श्री ललुवा कोल के खाते में जारी हो गई। इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर वस्तु स्थिति की जाँच कराई गई जाँच में तथ्य सही पाये जाने पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।
Subscribe to my channel
Comments are closed.