मुख्यमंत्री एवं किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष से किसानों के हितार्थ की प्रमुख मांगे -रविकांत त्रिपाठी
किसानों की सीलिंग की भूमि मुक्त करना,बाणसागर बांध परियोजना का पानी जिले की जनपद पंचायतों अंतर्गत ग्राम तक कृषि कार्य हेतु उपलब्ध कराना
शहडोल।। भाजपा किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रादेशिक कार्यशाला के दौरान खंडवा जिले के ओमकारेश्वर में जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने शहडोल जिले के किसानों के हितार्थ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर से प्रमुख मांगे रखी।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठन में दूसरी बार बने कर्मठ एवं किसानों के प्रति समर्पित जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी,जो किसानों के हितार्थ हमेशा अग्रणीभूमिका निभाते चले आ रहे हैं इस बार भी उन्होंने अपने प्रदेशिक कार्यशाला के दौरान जिले की समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुखिया एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने जिले की समस्याओं से अवगत कराया हैं प्रदेशिक कार्यशाला किसान मोर्चा की बैठक खंडवा जिले के ओमकारेश्वर में दिनांक 07,09 2022 को रखी गई जिस पर प्रदेश संगठन मंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर कृषि मंत्री कमल पटेल प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रभारी सरतेंदु तिवारी प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय सांसद एवं विधायकों ने कार्यशाला में भाग लिया जिस पर किसान मोर्चा जिला शहडोल के जिलाअध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी और जिलामहामंत्री रामनारायण मिश्रा भी उपस्थित रहें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे मोर्चा के ने 11 बिंदुओं में किसानों की प्रमुख,मांगे माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं ।
जिसमें निम्नलिखित प्रमुख मांगें की गई।
1.बाणसागर बांध परियोजना से जनपद व्यौहारी, जनपद जयसिंहनगर एवं जनपद गोहपारू तक पाइप लाइन के माध्यम से किसानों को पानी कृषि कार्य हेतु उपलब्ध कराना । 2.कृषि विभाग में कर्मचारियों के अभाव की पूर्ति का भी अनुरोध प्रदेश के मुखिया से किया गया है।3, किसानों की सीलिंग की भूमि जो शासन द्वारा अधिकृत कर ली गई थी उसे मुक्त करने भी अनुरोध मांग पत्र में किया है। 4 .निर्माणाधीन जलाशयों में गुणवत्ता युक्त एवं समय अवधि में पूर्ण कराए जाने का भी अनुरोध किया है।5 .ऐरा प्रथा बंद किए जाने एवं किसानों को तार फेंसिंग जैसी सुविधा देने का भी आग्रह जिला अध्यक्ष ने मांग पत्र मे किया है।6 .किसानों के हितार्थ सामूहिक ट्यूबवेल व उदवहन जैसी योजनाओं को पुनः चालू करने का अनुरोध किया है।7. छोटे एवं लघु सीमांत कृषकों को बैल जोड़ी वितरण की भी मांग की गई है।8 .किसानों को पूर्व में चल रहे व्यक्तिगत ट्रांसफार्मर की योजना को भी पुनः चालू करने का अनुरोध जिला अध्यक्ष द्वारा अपने मांग पत्र में किया गया है।9. किसानों को कोल माइंस क्षेत्र के व्यर्थ पानी को लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया गया है।10. जिला अध्यक्ष ने जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत सेमरा में किसानों के हितार्थ स्टॉप डेम बनाने का भी अनुरोध प्रदेश के मुखिया से किया है11 .जनपद पंचायत जयसिंह नगर के हलफर नदी में बन रहे जलाशय का निर्माण अति शीघ्र पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता युक्त कार्य कराए जानेका अनुरोध जिला अध्यक्ष ने किया हैं।



Subscribe to my channel
Comments are closed.