भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज- स्व सहायता समूह महिलाओं को सशक्त बनाता है- कलेक्टर !

340
Above News



*स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री जी का संबोधन वर्चुअली देखा एवं सुना*

*शहडोल 17 सितंबर 2022-* कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि स्व सहायता समूह महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाता है। आज महिलाएं हर जगह एवं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर देश एवं प्रदेश के उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। स्व सहायता समूह की महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से आज अलग-अलग उत्पादों का उत्पादन कर बाजार में विक्रय कर अच्छी कीमत प्राप्त कर रही हैं, जिससे उनके आमदनी में इजाफा हो रहा है। उक्त बात कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में स्व सहायता समूह के महिलाओं से चर्चा के दौरान कही।

इस दौरान कलेक्टर, एनआरएलएम के परियोजना समन्वयक तथा जिले के विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं ने श्योपुर जिले के कराहल से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं का संबोधन सुना अथवा देखा।

इस दौरान कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके स्व सहायता समूह के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर नारायणी स्व सहायता समूह छतवई की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी ने बताया कि वह नारायणी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष है तथा उनके स्व सहायता समूह में हैंड वॉश एवं साबुन का कार्य होता है जल्दी ही हैंड वॉश एवं साबुन बाजार में प्रोडक्शन किया जाएगा। इसी प्रकार लक्ष्मी स्व सहायता समूह जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बाई ने कलेक्टर को अवगत कराया कि उनके स्व सहायता समूह द्वारा मिट्टी के दिया तथा बर्तन बनाए जाते हैं, जिन्हें बाजार में बेचा जाता हैं। जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान परियोजना समन्वयक एनआरएलएम श्री विष्णु कांत विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper