भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जो उखाड़ना है उखाड़लो हमारा तो पैसा थाने में फिक्स,ग्रामीणों ने पुलिस पर गलत कार्यवाही का लगाया आरोप

426
Above News

शहडोल जिले के जैसीनगर के ग्राम भाटीगंवा के ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप कहा पुलिस ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जगह ग्रामीणों पर ही कार्यवाही कर दी
शहडोल:-मामला शहडोल जिले के जैसिंहनगर अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटीगंवा का जहां ग्रामीणों को गांव में अवैध रेत का कार्य कर रहे रेत माफियाओं को अवैध रेत के कार्य को करने से मना करना इतना महंगा पड़ गया कि पुलिस ने अवैध रेत के कार्य कर रहे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए स्थानीय ग्रामीणों पर ही कार्रवाई कर दी इस बात से नाराज गांव के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कई किलोमीटर का सफर तय कर जिला एसपी कार्यालय पहुंच विरोध जताते हुए अपनी आप बीती सुनाई साथ ही आगामी 5 तारीख तक पुलिस को अल्टीमेटम देकर चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों सहित अवैध रेत कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क जाम कर जेल भरो आंदोलन करेंगे।
बेबाक शक्ति न्यूज़ से जिला रिपोर्टर अनिल पांडे की रिपोर्ट।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper